फिरोजाबाद, जून 12 -- जसराना कस्बा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का उपयोग दुकान की सफाई में करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वायरल वीडियो जसराना निवासी समुदाय विशेष के एक युवक का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई और मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया तथा उसके खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- तिरंगे से दुकान साफ करने का वीडियो वायरल, युवक हिरासत में थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए र...