भागलपुर, मई 12 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड अंतर्गत सियां पंचायत के बरैनी गांव के वीर सपूत और असम राइफल्स के जवान शिव शंकर कुमार तिरंगे में लिपटा शव सोमवार को गांव पहुंचा। पूरा इलाका शोक और गर्व के भाव से भर उठा। गांव की गलियों में मातम पसरा था, वहीं हर आंख अपने वीर जवान को अंतिम सलाम देने के लिए नम दिखाई दी। बरैनी गांव निवासी विनय कुमार सिन्हा के इकलौते पुत्र 25 वर्षीय शिव शंकर कुमार लगभग तीन वर्ष पूर्व असम राइफल्स के मेडिकल विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्र में थी। यह भी पढ़ें- तिरंगे में लिपटा पहुंच वीर सपूत का शव, उमड़ा जनसैलाब ड्यूटी के दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.