मथुरा, मार्च 28 -- गांव चांदपुर कलां के 20 वर्षीय अग्निवीर आदेश कुमार देश की रक्षा करते हुए अरुणाचल प्रदेश में वीरगति को प्राप्त हो गए। शुक्रवार को गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन को आसपास के गांवों के लोग भी उमड़ पड़े। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अरुणाचल प्रदेश में गश्त के दौरान फायरिंग में आदेश को गोली लग गई। जिससे वह वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत पर पूरे गांव में शोक व्याप्त था। आदेश कुमार वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। कठिन प्रशिक्षण के बाद पूर्वोत्तर के संवेदनशील क्षेत्र में उन्हें तैनाती मिली। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा तो बाजना कट से लेकर चांदपुर कलां तक देशभक्ति गीतों के बीच उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शहीद आदेश अम...