गंगापार, अगस्त 12 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता आंदोलन में तिरंगे का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे के ऐतिहासिक विकास, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसकी भूमिका, राष्ट्रीय चेतना के प्रसार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को अपने निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- राम...