तिरंगे के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड होगी, देखें यह वेबसाइट
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- मुरादाबाद। हर घर तिरंगा यात्रा में विशेष तैयारी है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि इस वर्ष 'हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन 'वंदे मातरम्' की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से किया जा रहा है। अभियान के दौरान भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ तिरंगे के साथ सेल्फी एवं 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन का वीडियो www.harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड कर अभियान से जुड़ सकेंगे। जिनमें विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, महिला स्वयं सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठन तथा आमजन की सहभागिता होगी। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपास्वतंत्रता आंदोलन के आदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.