संभल, अगस्त 14 -- संभल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहजोई स्थित जैमलपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सम्भल वन प्रभाग की चंदौसी रेंज के स्टाफ के साथ विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का खास आकर्षण वन विभाग की अनूठी पहल 'एक तिरंगा, एक पौधा' रही। इसके तहत विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को एक तिरंगा और फलदार प्रजाति का एक पौधा भेंट किया गया। तिरंगे के साथ पौधा देकर बच्चों को यह संदेश दिया गया कि देशप्रेम केवल नारों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभिय...