औरैया, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने कस्बे में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर, बाइक और अन्य वाहनों से यात्रा में शामिल हुए। ट्रैक्टरों पर तिरंगे के साथ भाकियू के झंडे लगे थे। किसानों ने एकजुटता का संदेश देने के साथ समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर यात्रा सुबह करीब 11 बजे झब्बूलाल विद्यावती इंटर कॉलेज ताजपुर से शुरू हुई। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में किसान कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Amroha News: किसानों की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्...