कौशाम्बी, अगस्त 12 -- कौशाम्बी-प्रयागराज सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। मुख्य अतिथि भारत सरकार रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर जीटी रोड, पूरामुफ्ती थाना और कोइलहा तक गई। इसके बाद यात्रा वापस पूरामुफ्ती थाने होते हुए विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रीतिमा शुक्ला, उप प्रधानाचार्या निर्मला पाण्डेय, क्रीड़ाध्यापक जगदीश मौर्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। एनसीसी समन्वयक अंशुमान सेन, प्रदेश इंचार्ज शुभम कुमार और राहुल तिवारी उपस...