मुंगेर, अगस्त 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत बुधवार को जमालपुर लोको शेड परिसर में बाइक रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर रेलकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। बाइक रैली का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल), जमालपुर ने किया। रैली के दौरान रेलकर्मी तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर आगे बढ़े। तथा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए मॉडल स्टेशन जमालपुर पहुंचे, जहां एक सभा आयोजित कर स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कर्मचारियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ...