हजारीबाग, अगस्त 14 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय मार्खम कॉलेज में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा 22 झारखंड बटालियन की मार्खम कॉलेज एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गजेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। तिरंगे के साथ पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा।इसके बाद वंदे मातरम के स्वर के बीच तिरंगा रैली को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति...