तिरंगे के रंग में रंगा बेल्हा, देशभक्ति गीतों से गूंज उठा शहर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को तुलसीसदन (हादीहाल) परिसर से तिरंगा रैली निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर लोग सड़क निकले तो समूचा शहर तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। डीजे की धुन पर बज रहे देशभक्ति गीतों की गूंज पूरे शहर में रही। तुलसी सदन हादीहाल से निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि, अफसर, कर्मचारी और आम जनमानस हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। डीजे की तेज धुन पर बज रहे देशभक्ति गीतों की गूंज से समूचा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के रंग में रंगी इत्र नगरी, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.