जौनपुर, अगस्त 15 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूरा जिला तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। शहर से गांव तक स्कूल-कॉलेज, पुलिस थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में राष्ट्रीय ध्यज थामे बच्चें, युवा, पुलिसकर्मी और क्षेत्रवासी देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ सड़कों पर उतरे। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली इन यात्राओं ने लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। जगह-जगह भारत माता के जयकारे और देशभक्ति गीत गूंजते रहे। यात्राओं के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, वंदेमातरम् सरकारी और गैर सरकारी भवनों को तिरंगे के रंग वाली झालरों से सजाय...