बरेली, अगस्त 13 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र की ओर से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों, आजादी के आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाओं, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास एवं महत्व और विकसित भारत के संदर्भ में युवाओं की भूमिका से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनसामान्य को स्वतंत्रता दिवस, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज तथा समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों की जानकारी से जोड़ना रहा। साथ ही युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति और नागरिक दायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।कुलपति यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर में जगाया राष्ट्रभक्त...