तिरंगे की शान में निकली भव्य झांकी, हर घर तिरंगा के संदेश से उमड़ा राष्ट्रप्रेम
गढ़वा, अगस्त 15 -- रंका, प्रतिनिधि। शुक्रवार को एसके इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य और आकर्षक हर घर तिरंगा, देशभक्ति झांकी का आयोजन किया गया। आयोजन प्रखंड परिसर से शुरू हुआ। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों, आकर्षक झांकियों और देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की अद्भुत भावना का वातावरण तैयार कर दिया। झांकी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। अनेक विद्यार्थी भारत माता, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, झारखंड के महान जननायक भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.