तिरंगे की शान में निकली पुलिस, राष्ट्रगीत से गूंजा कैराना
शामली, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर डीजे पर राष्ट्रगीत की धुन के बीच हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मियों ने नगरवासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। वहीं, व्यापारियों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली से प्रारंभ होकर यात्रा नगर के मुख्य मार्ग, चौक बाजार, गौशाला रोड आदि से होकर पुन: कोतवाली में जाकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चायल में शान से लहराया तिरंगा, निकली भव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.