तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मॉडल स्टेशन जमालपुर, दिखा देशभक्ति का रंग
मुंगेर, अगस्त 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से जमालपुर रेलवे स्टेशन को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक रोशनी से सजाया गया। स्टेशन भवन पर की गई विशेष विद्युत सजावट ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शाम होते ही तिरंगे की रोशनी से जगमगाता स्टेशन यात्रियों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। स्टेशन परिसर में तिरंगे के तीन रंगों वाली रोशनी की मनमोहक सजावट देखते ही बन रही थी। ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों ने स्टेशन की साज-सज्जा को देखकर उत्साह जताया। कई यात्रियों ने स्टेशन के इस आकर्षक रूप को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। तिरंगे की रोशनी के बीच स्टेशन पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- तिरंगी रोशनी से नहाए रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.