बुलंदशहर, जनवरी 25 -- देश के 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर हो चुका है। सोमवार को जिले भर में संविधान का यह राष्ट्रीय पर्व अपार हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा यहां प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने समारोह की सभी तैयारियां शनिवार शाम तक ही पूरी कर ली थीं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। बाजारों में तिरंगे झंडों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहर की हर गली और मोहल्ले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है जबकि सरकारी ...