बरेली, अगस्त 21 -- क्योंलडिया। एक गांव में लोगों ने तिरंगे की झालर बनाकर उससे सड़क पर सजावट कर डाली। उधर से गुजरे युवक ने इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मथुरापुर खमड़िया गांव में स्वतन्त्रता दिवस में आजादी का जश्न मनाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने गांव की सड़क पर तिरंगे की झालर बना कर उससे सड़क पर सजावट कर दी। भोजीपुरा क्षेत्र के डॉ. छत्रपाल ने इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एक्स पर अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। पुलिस ने गांव पहुंचकर एक ग्रामीण को पकड़ कर थाने ले आई। सूत्रों की मांने तो उसने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर रह कर मजदूरी करता है। 15 अगस्त को बच्चों ने तिरंगा की झालर बना कर टांग दी थी। इस्पेक्टर क्योलड़िया वेद सिंह ने बत...