तिरंगे की छांव में लिया मरीजों की सेवा का संकल्प
लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर सिविल अस्पताल, लोहिया संस्थान, केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल में तिरंगा शान से लहराया। तिरंगे की छांव में डॉक्टर और कर्मचारियों ने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को बेहतर और संवेदनशील इलाज देना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि आज हम सभी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस गर्व और उत्साह के साथ मना रहे हैं। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्', 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति ने छात्रों से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.