वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी, हिटी। फ्लैग कोड में हालिया बदलाव की विद्यार्थियों, युवाओं तक जानकारी पहुंचाने के लिए अभियान चलना चाहिए। युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अटूट सम्मान है, इसमें कमी को वे देशद्रोह से कम भी नहीं मानते लेकिन उनका कहना है कि कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी कुछ बुनियादी जानकारी बताना जरूरी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों के बीच तिरंगे को लेकर सर्वेक्षण किया। सोनारपुरा क्षेत्र में एक स्कूल के पांच विद्यार्थियों में चार को ध्वज के आयताकार होने की जानकारी थी। लेकिन अब रात में भी झंडा फहराने, झंडे पर रोशनी होने और रंगों के सही क्रम जैसे सवालों का सभी जवाब नहीं दे सके। छावनी क्षेत्र, सांस्कृतिक संकुल के स्कूल में...