तिरंगा हमारी पहचान, स्वाभिमान व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि वर्ष 1947 में इसी दिन संविधान सभा ने तिरंगे को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। तिरंगा हमारी पहचान, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केसरिया साहस व त्याग, सफेद सत्य व शांति तथा हरा रंग समृद्धि व विकास का संदेश देता है। अशोक चक्र निरंतर प्रगति और गतिशीलता का प्रतीक है। उन्होंने व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस मनाया बैठक में आगामी कांवड़ शिविर, कारगिल विजय दिवस, भारत छोड़ो आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.