मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- मोरना। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों सहित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित एमएस केडी डिग्री कॉलेज के सामने से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। युवा भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी की शान है। कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी जोगेंद्र गुर्जर, रामकुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अरुणपाल, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, वरुण सहरावत, ओम ठाकुर, प्रधानाचार्य फूलचंद योगेश गुर्जर, प्रधान प्रीतम सिंह, नरदेव सिंह वीरेंद्र सिंह तारा ...