तिरंगा साइकिल रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- समस्तीपुर, निप्र। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। डीएम रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- Kishanganj New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.