तिरंगा लेकर 30 KM दौड़ी 7 साल की अनामिका, नन्ही धाविका पर बरसे फूल; DIG ने किया सम्मानित
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपी के गोंडा में नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर अपने हौसलो के बूते तीन घंटे 40 मिनट में 30 किमी की दूरी पूरी करके पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की जो जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में सुबह 9.40 बजे खत्म हुई। पूरे रास्ते में जगह-जगह विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ सैकड़ों लोगों ने फूल बरसाकर नन्ही धाविका का स्वागत किया। पिछले साल गांधी जयंती पर अनामिका ने भवानीपुर खुर्द से इटियाथोक तक की 10 किमी की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी। यही नहीं आठ मिनट में 240 पुशअप लगाकर उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।डीआईजी ने किया अनामिका स्वागत: गोंडा शहर के गांधी पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.