तिरंगा लेकर दौड़े जवान, गूंजा वंदे मातरम और भारत माता की जय
किशनगंज, अगस्त 14 -- किशनगंज, ठाकुरगंज। हर घर तिरंगा' एवं 'वंदे मातरम' अभियान के तहत गुरुवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ओर से 3.2 किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे 19वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर से शुरू हुई दौड़ में एसएसबी के अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर जवानों के दौड़ने से पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। मिनी मैराथन को 19वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर जी समवाय, नावडूबा तक गई और वहां से वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'हर घर तिरंगा' के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- वन्दे मातरम् गीत का सामूहिक गायनराष्ट्रभक्ति का दिया संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.