तिरंगा लहराने स्कूल की छत पर चढ़ा छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत; परिजनों ने किया हाइवे जाम
पीटीआई, अगस्त 15 -- मध्य प्रदेश के दतिया में एक 16 वर्षीय छात्र की स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। छात्र जब राष्ट्रीय ध्वज को लगा रहा था तभी बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों में आक्रोश है और वह जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। मृतक छात्र के परिजनों ने सख्त एक्शन की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी जिसके बाद मंत्री को अपनी कार से उतरना पड़ा और यह आश्वासन देना पड़ा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।समारोह की तैयारियों के बीच हादसा कोतवाली थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश राजपूत के मुताबिक घटना शुक्रवार को लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच हुई। छात्र राज कुशवाह इस दौरान बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.