नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस और अन्य हिस्सों में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए कई एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च की अनुमति नहीं दी थी और कई हिस्सों में धारा 163 लागू की थी। पुलिस ने इसका उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि घोषणाएं किए जाने के बावजूद, कनॉट प्लेस के आसपास भीड़ जमा हो गई थी। इससे पहले शुक्रवार को हाथों में तिरंगा लेकर और 'जय हिंद' के नारे लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सैकड़ों समर्थकों और छात्र संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार शाम मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा सहित करीब 150 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुल...