आगरा, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताज नगरी को देशभक्ति की चमक से रोशन करने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वाटर वर्क्स चौराहे से लेकर झलकारी बाई चौराहे तक सड़क किनारे लगे पोलों पर तिरंगा लाइट लगाई जा रही है, जिससे इन मार्गों पर गुजरने वाले लोग उत्सव का एहसास कर सकें। शहर के प्रमुख चौराहों व तिराहा पर आकर्षक सजावट की जा रही है। नगर निगम मुख्यालय के साथ ही चारों जोन कार्यालयों को तिरंगा झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है, ताकि शहर का हर कोना स्वतंत्रता दिवस की गरिमा में डूबा नजर आए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: चौराहों से प्रमुख मार्गों तक दिखेगा देशभक्ति का रंग मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने सजावट और लाइटिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर के जिन मार्गों पर पहले...