सोनभद्र, अगस्त 12 -- अनपरा,संवाददाता। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्टेडियम में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस अवसर पर एम. सुरेश,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं); रूमा दे शर्मा,महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा एच. पी. देवांगन, महाप्रबंध (वीएसआर ओ/एच) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रैली में विभिन्न विभागों के प्रमुख, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं एवं एनटीपीसी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक मार्च किया और देशभक्ति के ...