तिरंगा रैली में गूंजा वंदे मातरम् और भारत माता का उद्घोष
पीलीभीत, अगस्त 9 -- पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी स्टेडियम से ड्रमंड कालेज तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा झंडा नजर आया। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। तिरंगा रैली का शुभारंभ गांधी स्टेडियम से वंदेमातरम् से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव, सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र रहे। तिरंगा रैली का नेतृत्व डीएम और एसपी ने किया। अधिकारियों और बच्चों ने हाथ में तिरंगा थामकर पैदल मार्च किया। यह भी पढ़ें- अगस्त क्रांति : गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर ड्रमंड कालेज तक देशभक्तिपूर्ण नारों से गूंजता रहा। रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.