नैनीताल, अगस्त 13 -- भीमताल। धारी और रामगढ़ के भाजपाइयों ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में लेटीबुंगा से भटेलिया तक तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ मंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से अनुशासन के साथ उत्तराखंड और देशहित में योगदान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरी रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बना...