तिरंगा रैली निकालकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. बसुन्धरा उपाध्याय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के निर्देशन में आयोजित रैली में प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोवर्स-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, बीएड, बीबीए सहित विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सभी ने अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.