तिरंगा रहेगा आधा झुका... पूरे देश में शोक; कतर के पूर्व अमीर के निधन पर भारत सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का रविवार को निधन हो गया। उनके सम्मान में पूरे देश में कल ( 13 जुलाई ) राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जल्द ही कतर जाकर भारत सरकार की ओर से गहन संवेदना व्यक्त करेंगे। बता दें कि शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का आज ( 12 जुलाई ) निधन हो गया। उनके सम्मान में पूरे देश में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। शोक दिवस पर देशभर में उन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से ध्वज फहराया जाता है। साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.