हल्द्वानी, मई 28 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में बुधवार को भाजपा मुखानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सैनिकों के शौर्य को याद किया गया। साथ ही लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी से अवगत कराया गया। भाजपा मुखानी मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा देवलचौड़ चौराहे से होते हुए इंद्र कला गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सेना के सम्मान में नारे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ता ने नारों के माध्यम से वीर सैनिकों के अदम्य साहस व उनके शौर्य पराक्रम को नमन किया। पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। यात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, अनुसूचित आयोग के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.