तिरंगा यात्रा में बीमार हुई छात्रा की दोबारा तबीयत बिगड़ी, गोरखपुर रेफर
देवरिया, अगस्त 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। तिरंगा यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन एक छात्रा की दोबारा रविवार की देर रात तबीयत बिगड़ गई और उसे भर्ती करना पड़ा। सोमवार को उसे साइकेट्रिक ओपेनियन के बाद उच्चस्तरीय परामर्श के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान 41 छात्राओं की तबियत बिगड़ गई थी । उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जिसमें 34 छात्राओं को भर्ती कर इलाज किया गया, इसमें 30 छात्राओं को स्वस्थ होने पर उसी दिन रात में डिस्चार्ज कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Badaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की दो छात्राओं को शुक्रवार को छुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.