हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 13 -- तिरंगा यात्रा में नहीं जाना और राष्ट्रगान का अपमान करना बिहार के 13 टीचरों को महंगा पड़ा है। नवादा जिले के इन सभी शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। नवादा के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के प्राचार्य ने 13 शिक्षकों पर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य कुमार आशुतोष ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) के आदेशानुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम निर्धारित था। इसमें भाग लेने के लिए उनके बार-बार आग्रह के बावजूद माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार, अमरेश अमर, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सावन राज, रविंद्र राय, एहसान अहमद, नूतन कुमारी, रानी कुमारी और उच्च माध्यमिक शिक्षक सौरभ कुमार, रितेश कुम...