तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों, गीतों से गूंजा शहर
इटावा औरैया, अगस्त 13 -- इटावा। हर घर तिरंगा अभियान में गुरुवार की शाम को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा, कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। शास्त्री चौराहे से शुरु होकर नुमाइश स्थित शहीद स्तम्भ तक पहुंची यात्रा में देश भक्ति के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा की शुरुआत शास्त्री चौराहा से हुई जो प्रमुख मार्गो से गुजरी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यह यात्रा नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा होते हुए पटेल चौक, तलैया मैदान से होकर नुमाइश ग्राउंड पहुंची, जहां समापन हुआ। तिरंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.