तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, युवाओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के परमहंस पाल महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। युवाओं ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर गुरली और खलीलनगर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में वापस लौटी। पूरे यात्रा मार्ग पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर पाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना और देश के प्रति कर्तव्यबोध मजबूत होता है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.