तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय
गाजीपुर, अगस्त 13 -- गाजीपुर (जमानियां)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास खंड मुख्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर सहभागिता की। यात्रा पांडेय मोड़, लोदीपुर और बिंद मोड़ मार्ग से होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। विकास खंड अधिकारी ने बताया कि यात्रा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित की गई है। इसमें विभागीय कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, ग्राम प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों समेत सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महेंद्र प्रताप यादव ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह भी पढ़ें- अररिया में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.