तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का घोष
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- सांगीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को सांगीपुर ब्लॉक से मोना देवी इंटर कॉलेज लखनपुर सूर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सांगीपुर के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडेय ने किया। ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर तिरंगा यात्रा पड़ोस के मोना देवी इंटर कॉलेज लखनपुर सूर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान क्लॉक कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चे और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयकारे लगाते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहे थे। इस दौरान राकेश मिश्रा, विजय नाथ मिश्रा, नन्हे सिंह, सतीश ओझा, धीरेन्द्र सिंह, सोनू मिश्रा, कैलाश मिश्रा, कुमारी रंजना, पारसनाथ सरोज, अनिल, गिरजाशंकर, दीनानाथ मिश्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.