तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ की सहभागिता
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट एयरलाइंस, एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट एवं एसएसएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोरखपुर विमानपत्तन पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में विमानपत्तन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विमानपत्तन परिवार के सभी सदस्यों में राष्ट्रीय एकता, देश के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विमानपत्तन परिवार ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.