हजारीबाग, दिसम्बर 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भारतीय जागृति मिशन द्वारा मंगलवार को विष्णुगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। गोमियां रोड़ स्थित मां काली मंदिर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग करीब 50 मीटर की तिरंगा के साथ शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति नारे लगाए गए। यह कार्यक्रम भारतीय जागृति मिशन के चतुर्थ स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसके पूर्व स्थापना दिवस को लेकर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 8 दिसंबर से आयोजित इस सेमिनार में कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। जिसमें कई बातों पर विचार-विमर्श एवं लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.