रामपुर, जनवरी 26 -- भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने जिलेभर के पदाधिकारियों को रणनीति समझाई। राष्ट्रीय आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जिले भर में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। भाकियू कार्यकर्ता कई दिन से इसकी तैयारी कर रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा ट्रैक्टर यात्रा हर हाल सफल होनी चाहिए। किसान गणतंत्र दिवस पर यात्रा शामिल होंगे। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे यूनियन की छवि को नुकसान पहुंचे। कहा कि देश भक्ति का जज्बा हमारे दिल में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर युवा किसान नेता फहद हसीब के नेतृत्व में यात्रा निकली जाएगी। जबकि वह शाहबाद का नेतृत्व करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.