बागेश्वर, अगस्त 10 -- गरुड़। भाजपा ने गरुड़ मंडल में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें यात्रा की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, अनुशासन और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। दर्जाधारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दें। इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, कुमाऊं संयोजक अनुसूचित मोर्चा जेसी आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत दास, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, वरिष्ठ नेता हरीश रावत, लक्ष्मी दत्त पांडे, कै. कुंदन कबडोला,...