वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 11 -- UP News: भारतीय जनता पार्टी साल 2022 से ही तिरंगा यात्रा निकाल रही है, लेकिन मिशन-2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए यह अभियान इस बार खास है। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए लोगों को जागृत करना है, लेकिन पार्टी इसी बहाने वर्तमान विधायकों के साथ टिकट की दावेदारी करने वालों की ताकत भी परख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर विधानसभा के बाद यात्रा बाकि आठ विधानसभा में भी ताकत दिखाने का जरिया बनेगी। तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए भाजपा ने जिला और महानगर में अलग-अलग संयोजक बनाते हुए जिम्मेदारियां बांटी हैं। गोरखपुर के 29 और महानगर के 10 मंडलों में 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गोरखपुर महानगर और जिले की तिरंगा यात्रा में सभी 19 ब्लॉक के साथ 9 विधानसभा में पार्टी ...