तिरंगा यात्रा: बीएचयू परिसर देशभक्ति के नारों से गूंजा
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत गुरुवार को बीएचयू के छात्रों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना बीएचयू की तरफ से आयोजित यात्रा में सभी संकायों के छात्र, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। सुबह मालवीय भवन से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने यात्रा का शुभारंभ किया। कुलपति खुद राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा में शामिल हुए। मालवीय भवन से शुरू हुई यात्रा एम्फीथिएटर मैदान तक गई। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस किसी एक संस्था, कार्यालय या घर तक सीमित उत्सव नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का राष्ट्रीय पर्व है। यह भी पढ़ें- Varanasi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.