इटावा औरैया, अगस्त 12 -- इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्व-निर्मित उत्पादों के विपणन, विक्री के लिए बुधवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर के बाहर तिरंगा मेला लगाया गया। मेला का शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। इस मेला में बढ़पुरा, भरथना, महेवा, जसवंतनगर, बसरेहर ब्लाक से समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल लगाये गये। सदर विधायक ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया और स्वयं भी समूह से निर्मित सामान खरीदा। उन्होने समूह की महिलाओं के कामकाज की प्रशंसा भी की और उन्हे निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार दिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर भी फूड कार्ट के माध्यम से आजीविक के निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- भारतीय जनता पार्टी ने कई ...