तिरंगा मार्च से गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्रों में दिखा उत्साह
बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत सोमवार को महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले एसएसबी जवानों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मार्च के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री कुमुद रंजन के निर्देशन में आयोजित तिरंगा मार्च में 09वीं वाहिनी एसएसबी के बलकर्मियों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने मार्च में भाग लिया और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.