चित्रकूट, अगस्त 12 -- चित्रकूट। जिला प्रशासन व पर्यटन संस्कृति विभाग की ओर से तिरंगा महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान का विधायक मानिकपुर अविनाशचंद्र द्विवेदी, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सीडीओ डीपी पाल आदि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। जीजीआईसी कर्वी, सीआईसी, गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विधायक ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम व औपचारिकता नहीं है। बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अपने गौरवशाली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान व गर्व की भावना को प्रत्येक नागरिक के हृदय में जागृत करने वाला एक जनांदोलन है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...