उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोल्जर बोर्ड परिसर में झंडारोहण के साथ हुआ। जहां शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बड़े चौराहा के आसपास लोगों में तिरंगा वितरित किया गया। पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी, आशुतोष मिश्रा, जटाशंकर, आरजी मिश्रा, कैप्टन रवि रंजन गोविंद, एसपी यादव, श्याम बाबू, जीएस भदोरिया, रामबालक, राजेश, अनिल, किशन, विजय, राजदीप, दिनेश, करण आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.